बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा की महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी के जाति प्रमाण पत्र पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई है. निर्वाचन आयोग ने आपत्ति को स्वीकार करते हुए पूजा विधानी को शाम पांच बजे तक संबंधित दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया है. पूजा विधानी ने पूरे घटनाक्रम पर कहा कि कांग्रेस ने मुझे और अशोक विधानी (पति) को हीरो-हीरोइन बना दिया है.
भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी के नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस ने बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर पूजा विधानी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर सवाल उठाए थे. वहीं प्रशासन पर बीजेपी प्रत्याशी का प्रमाण पत्र नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए इस पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही थी.