बीते 27 दिनों से दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारीयों का आंदोलन जारी है,वहीं राज्य सरकार की ओर से इनकी मांगों को लेकर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
आज वन कर्मचारी आज पुरूष वर्ग ने अर्धनग्न होकर [बनियान पहन कर] आंदोलन करते हुए नजर आए| दरअसल वन कर्मचारी नियमितिकरण और स्थाईकरण कि मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे है, आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी, तब तक सभी कर्मचारी इसी तरह यही डटे रहेंगें और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।
वन कर्मचारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं| गड़बो नवा छत्तीसगढ़ का आश्वासन देकर मुख्य्मंत्री झूठे वादे कर रहे हैं, सरकार उनकी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रही है, और जब तक मांगों को लेकर कोई सुनवाई नहीं होती तब तक इनका आंदोलन जारी रहेगा और इसके बावजूद भी शासन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आती है तब वन कर्मचारी संघ राज्य सरकार के विरुद्ध कोई ठोस कदम उठाएगा।
