मेले में एक युवक ब्रेक डांस झूले में चढ़ा और उसका लॉक खोलकर खड़ा हो गया. तभी झूला चालू हो गया जिसमें युवक बुरी तरह घायल हो गया. यह हादसा छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का है.
दुर्ग जिले में गणेशोत्सव की धूम है. शहर के प्रमुख पंडालों में भगवान गणेश की स्थापना के साथ ही प्रमुख पंड़ालों में मेला भी लगा हुआ. मेले में तरह-तरह के झूले भी लगे हुए हैं. इसी कड़ी में सेक्टर -1 में सेंट्रल एवेन्यू से लगे गणेश पंडाल में भी मेला लगा हुआ है. यहां कुछ युवक देर रात तक थे. इस दौरान एक युवक ब्रेक डांस झूले पर चढ़ा.
झूला चलते ही नीचे गिर गया युवक
बताया जा रहा है कि जैसे ही झूला चालू हुआ, युवक लॉक खोल कर खड़ा हो गया. झूला चला तो वह नीचे गिर गया. झूला कंट्रोल करने वाले ने बंद किया लेकिन जब तक झूला रुकता, तब तक युवक ऊपर से नीचे, दाएं से बाएं झूलते हुए इधर-उधर टकराते हुए घायल हो गया. इससे सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई.
पुलिस कर रही मामले की जांच
गणेश पंडाल के मैदान में मेला लगा हुआ है जहां हजारों की संख्या में लोग भगवान श्री गणेश का दर्शन करने के बाद मेले में घूमते हैं. मेले में कई प्रकार के झूले भी लगाए गए हैं. इन्हीं झूले में से एक में हादसा हुआ है. फिलहाल पूरे मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.
