राजधानी रायपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दौड़ने के दौरान अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला राजधानी रायपुर स्थिति चंद्रखुरी गांव का है। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर भर्ती सात साल बाद निकली थी। जिसके लिए अभ्यर्थी ट्रेनिंग कर रहे थे। एक सप्ताह पहले ही मृतक राजेश कोसरिया ट्रेनिंग की शुरुआत की थी और आज सुबह ही सभी अभ्यर्थियों को दौड़ाया जा रहा था। कुछ दे दौड़ने के बाद ही अचानक से अभ्यर्थी राजेश कोसरिया की तबीयत बिगड़ गई।
राजेश कोसरिया की मौत कैसे हुई?
राजेश कोसरिया की मौत ट्रेनिंग के दौरान दौड़ने के बाद तबीयत बिगड़ने से हुई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
बेटे को वर्दी में देखने का मां का सपना टूटा
घटना के बाद मृतक के परिजनों ने मौत की जांच की मांग की है. उनका कहना है कि इस घटना की सही वजह सामने आनी चाहिए.
मुख्यमंत्री के हाथों मिलना था नियुक्ति पत्र
बताया जा रहा है कि राजेश कोसरिया का नाम 10 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों की सूची में शामिल था. लेकिन ट्रेनिंग के दौरान हुई इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है.



