जो लोग सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए आज भी अच्छा मौका है.
999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 448 रुपये सस्ता हुआ है, जबकि 995 प्योरिटी वाले सोने का दाम आज 446 रुपये घट गया है. 916 प्योरिटी वाला सोना 411 रुपये, 750 प्योरिटी वाला सोना 336 रुपये और 585 प्योरिटी वाला सोना 263 रुपये सस्ता हुआ है.
बात अगर चांदी के दामों की जाए तो चांदी के दामों में मामूली कमी आई है. आज एक ग्राम चांदी की कीमत 62.3 रुपए हैं, जबकि कल चांदी की कीमत 62.5 रुपए थी, यानि आज चांदी के दामों में 0.2 रुपए की कमी आई है, वहीं एक किलो चांदी के बार की कीमत आज 62,300 रुपए है, जबकि कल 62,500 रुपए की कीमत थी, यानि दामों में 200 रुपए की कमी आई है, तो अगर आज आप चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है.
22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.
