रायपुर में एक युवक ओवर ब्रिज से कूदकर खुदकुशी कर रहा था, लेकिन पुलिस के जावनों ने अपनी जान जोखिम में डालकर युवक की जान बचा ली। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक बीती रात गुढ़ियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंदवारा ओवर ब्रिज के ऊपर महिला-पुरुष और एक युवक थे। वहीं युवक ओवर ब्रिज से कूदकर सुसाइड करने जा रहा था उसके पीछे-पीछे उसके मां-पिता भी थे। युवक ब्रिज से लटककर सुसाइ़ड कर रहा था, इस दौरान पेट्रोलिंग कर रही पुलिस के जवानों देखा और अपनी जान की परवाह किए बिना उस युवक की जान बचाई।
घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। जब पुलिस की टीम ने यह माजरा देखा तो उन्होंने युवक की जान बचाने की कोशिश शुरू कर दी। ओवर ब्रिज से लटके हुए युवक की जान बचाने में पुलिस के जवान जुटे और उसे समझाइश भी देते रहे लेकिन वह ब्रिज से कूदने की धमकी देता रहा। फिर पुलिस के जवानो ने तत्परता दिखते हुए युवक का हाथ पकड़ा और बड़ी मशक्कत के बाद युवक को ब्रिज से ऊपर खींचकर युवक की जान बचाई।
युवक की उम्र करीब 21 साल है, उसकी जान बचने के इस सफल ऑपरेशन में गुढ़ियारी पुलिस के कांस्टेबल के. मनोज कुमार , रविकांत कोसले और ड्राइवर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बताया जा रहा है कि युवक पारिवारिक कारणों के चलते खुदकुशी करने की कोशिश कर रहा था, जिसकी रायपुर पुलिस के जवानों ने जान बचा ली।
