सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़िया कथावाचक पंडित युवराज पांडे को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने पुलिस महानिरीक्षक से माँग किया है ।
छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथावाचक, अमलीपदर जिला-गरियाबंद निवासी आचार्य पंडित युवराज पांडे जी के ऊपर अब तक 7 बार हमला दुर्घटना हो चुका है. बीते महिना गरियाबंद के पास उकर गाड़ी ला सडक म दूसर गाड़ी हा छतिग्रस्त करे रहिस जेकर ले उकर जान हा बाल बाल बचे रहिस । गरियाबंद थाना म ये घटना के रिपोर्ट दर्ज किया गया था। कुछ दिनों पूर्व रायपुर के निकट उनकी शिवपुराण की कथा का विशाल आयोजन किया गया था, जिसमे अपार लोग शामिल हुये थे। इस विशाल आयोजन स्थल पर भी पुलिस सुरक्षा का शुरुआत में कोई इंतजाम नही देखा गया, बाद में जो पुलिस बल तैनात किया गया नाकाफी था ।
आचार्य पं. युवराज पांडे जी अपने धार्मिक कथा के माध्यम से सनातन धर्म, संस्कृति व परम्पराओ को बढाने, संरक्षित करने के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य की राजभाषा छत्तीसगढी, लोक कला, संस्कृति, परम्पराओ, मान्यताओ, को आगे लाने, बढ़ाने के लिये कार्य कर रहे है। जिससे पुरे देश के साथ ही विश्व में छत्तीसगढ राज्य की संस्कृति को पहचान व प्रसिद्धी मिल रहा है। राज भाषा छत्तीसगढी के उनका योगदान व समर्पण विशेष रुप से उल्लेखनीय है।
आचार्य पं. युवराज पांडे जी हमारे राज्य छत्तीसगढ की धरोहर है। हमारे राज्य के ब्रांड एम्बेसेडर है, उनके लाखो चाहने वाले अनुयायियो के साथ हमारे संगठन को भी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता है। हाल की घटनाओ से यह चिंता और बढ़ गयी है।
आज 6 फरवरी 2026 , रायपुर सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य पं. युवराज पांडे जी ल व्यक्तिगत अउ कथा कार्यक्रम म पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था दे खातिर पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज ल ज्ञापन दिस । ये बेरा म छत्तीसगढिया क्रान्ति सेना के संरक्षक श्री ललित बघेल, महामंत्री यशवंत वर्मा जी , JCP महासचिव भूषण साहू जी , सचिव देवेन्द्र नेताम जी उपस्थित रहिन।

