चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में नहाते वक्त 60 छात्राओं का Video बनाया, फिर किया वायरल…8 गर्ल्स ने की सुसाइड कोशिश…
पंजाब के मोहाली में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 50 से ज्यादा छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल हो गया। जिसको लेकर शनिवार देर रात हालात बेकाबू हो गए और लड़कियों ने कैंपस में जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं इस घटना से दुखी होकर 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की है।
मोहाली की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में नहाती हुई छात्राओं का हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने वीडियो बनाकर बॉयफ्रेंड को भेजती थी
चंडीगढ़. हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा द्वारा कई अन्य छात्राओं का ‘आपत्तिजनक’ वीडियो बनाए जाने को लेकर पंजाब के मोहाली स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित छात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने शिमला से उस युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसे छात्रा कथित तौर पर वीडियो भेजती थी. पुलिस ने इस युवक के साथ एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक का नाम रंकुज है और उसकी उम्र 31 साल बताई जा रही है. आरोपी युवक उस लड़की का दोस्त बताया जा रहा है जिसने लड़कियों के वीडियो बनाए थे. पुलिस ने आरोपी युवक को ढली थाना क्षेत्र के इंद्रनगर से पकड़ा है. पंजाब पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले की जांच के आदेश दिए. शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने एक छात्रा को गिरफ्तार किया है.
मोहाली के एसएसपी सोनी ने कहा कि घटना की जांच के लिए एक महिला जांच अधिकारी को तैनात किया गया है. उन्होंने कहा, “अगर आप अब तक की घटनाओं के क्रम को देखें
