छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की धूम पूरे प्रदेश भर में मची हुई है, गांव-गांव में विलुप्त होते खेलों को सजोने का काम भूपेश सरकार कर रही है, बढ़-चढ़कर ग्रामीण हिस्सा ले रहे हैं इसी बीच एक दुखद खबर घरघोड़ा थाना क्षेत्र के भालूमार से निकल कर आ रही है
मंगलवार शाम कबड्डी खेल में पटकनी के दौरान युवक क्ष घायल हो गया , घायल युवक को घरघोड़ा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने तुरंत रायगढ़ रिफर कर दिया रायगढ़ जाने के दौरान रास्ते में ही युवक की मौत हो गई, रायगढ़ पहुंचने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया,
युवक का नाम ठंडा राम मालाकार उम्र 35 वर्ष बताया जा रहा है। साथ ही परिजनों ने बताया कि मौके पर फर्स्ट एड किट मौजूद नहीं थी, साथ ही सड़क खराब होने के कारण घरघोड़ा से रायगढ़ नहीं ले जा सके, तमनार पाली घाट मार्ग में रायगढ़ जाए जाने के दौरान रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया।
