वह पिछले कुछ वक्त से बीमार थीं। 96 साल की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय फिलहाल स्टॉकलैंड के Balmoral Castle में थीं, वहीं पर उनका निधन हुआ। इसपर शाही परिवार का बयान आ गया है।
वह बीते 70 सालों से ब्रिटेन की राजगद्दी पर काबिज थीं। ब्रिटेन की राजगद्दी पर सबसे ज्यादा समय तक काबिज रहने का रिकार्ड भी उनके नाम पर है। 1952 में जब ब्रिटेन के राजा किंग जॉर्ज षष्ठम की मौत हुई थी उसके बाद एलिजाबेथ द्वितीय ने दुनिया के सबसे मजबूत और चर्चित राजघराने की बागडोर संभाली थी। जून 2022 में क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के शासनकाल के 70 साल पूरे हुए थे। आइए नजर डालें उनकी जीवन यात्रा पर…
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल 1926 को हुआ था। उनका पूरा नाम एलिजाबेथ एलेक्जेंडरा मैरी विंडसर है। किंग जार्ज पंचम के बाद क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के पिता किंग जॉर्ज षष्ठम राजा बने। उनकी पढाई घर में ही हुई। एलिज़ाबेथ को निजी रूप से पर घर पर शिक्षित किया गया था। क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की जीवनी के मुताबिक, उनका बचपन से उन्हें जानवरों से मोह था, विशेषकर घोड़ों और कुत्तों से। उनका ये प्रेम अभी भी बरकरार था।
