मुंगेली। छेड़खानी के आरोप को लेकर महिला ने खौफनाक कदम उठाया है. बीच बाजार में दिनदहाड़े युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई.
पूरा घटनाक्रम मुंगेली जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र का हैं । जानकारी के मुताबिक मुंगेली के रामगढ़ गांव में जितेंद्र साहू का परिवार निवास करता है । किसानी का काम करने वाला जितेंद्र बाजार में सब्जी बेचने का काम करता है । बताया जा रहा है कि आज सुबह के वक्त जितेंद्र साहू गांव से सब्जी लेकर बुधवारी बाजार पहुंचा था । जितेंद बाजार में स्थित अपने दुकान पर सब्जी उतार रहा था , तभी चेहरे पर कपड़ा ढक कर मौके पर पहुंची एक महिला ने उस पर हसिया से जानलेवा ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया । इस हमले में गंभीर चोट लगने पर जितेंद्र साहू मोके पर ही गिर गया ।
महिला ने युवक पर हमले के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी. बीच बाजार इस तरह की वारदात से दहशत का माहौल है. लोगों में खौफ साफ देखा जा रहा है.
मामले की जानकारी लगते ही युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है.. आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
