यूनियन कैबनेट ने आज बुधवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) को 4 प्रतिशत बढ़ाकर 34 प्रतिशत से 38 प्रतिशत कर दिया है। इस फैसले के बाद करीबन 50 लाख से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। बता दें कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2022 से लागू होगा।
महंगाई के बीच डीए में बढ़ोतरी से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। डीए वेतन का एक हिस्सा है जिसकी गणना मूल वेतन के एक विशिष्ट प्रतिशत के रूप में की जाती है जिसे बाद में मूल वेतन में जोड़ा जाता है।
देश के 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने आज महंगाई भत्ते DA में वृद्धि कर दी है। इसे प्रभावी रूप से 34 फीसदी से 38 फीसदी कर दिया है। इस निर्णय से केंद्र सरकार के कर्मचारियों सहित 62 लाख पेंशनभोगियों को मौजूदा बढ़ोतरी से लाभ होने की संभावना है। अब 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को दिया जाने वाला कुल डीए 38 फीसदी तक पहुंच जाएगा। महंगाई के बीच डीए में बढ़ोतरी से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। डीए वृद्धि से केंद्र सरकार के लगभग 52 लाख कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होगी। राज्य सरकारों के भी इसके पालन करने की संभावना है। महंगाई भत्ता (डीए) सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि महंगाई राहत (डीआर) पेंशनभोगियों के लिए है। डीए वेतन का एक हिस्सा है जिसकी गणना मूल वेतन के एक विशिष्ट प्रतिशत के रूप में की जाती है जिसे बाद में मूल वेतन में जोड़ा जाता है। सरकार द्वारा आम तौर पर साल में दो बार डीए को संशोधित किया जाता है – जनवरी और जुलाई।
महंगाई भत्ता प्रतिशत = ((पिछले 12 महीनों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार वर्ष 2001=100) का औसत -115.76)/115.76)x100।
केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए: महंगाई भत्ता प्रतिशत = ((पिछले 3 महीनों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार वर्ष 2001=100) का औसत -126.33)/126.33)x100
