भारतीय टेलीविज़न के सबसे लोकप्रिय शो में से एक ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 14वें सीज़न की पहली करोड़पति कोल्हापुर की रहने वाली 45 साल की कविता चावला बनीं हैं|
साल 2000 में जब कौन बनेगा करोड़पति की शुरुआत हुई थी, तभी से कविता चावला इस शो में भाग लेने की कोशिश कर रहीं थीं और आख़िरकार 21 साल, 10 महीने के बाद उन्हें अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का मौक़ा मिल ही गया|
विता को साल 2021 में फ़ास्टेस्ट फ़िंगर फर्स्ट राउंड तक पहुंचने का मौक़ा मिला था लेकिन वो उससे आगे नहीं बढ़ पाईं. फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मेहनत करती रहीं. उनके मुताबिक़ अमिताभ बच्चन ने कोशिश जारी रखने के लिए प्रेरित किया था|
