
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के विज्ञापन एवं जनसम्पर्क विभाग का शैक्षिक भ्रमण
विद्यार्थियों के रुझान एवं अनुभवों पर चर्चा
“पुस्तकों के ज्ञान से परे विद्यार्थियों ने देखा जनसम्पर्क का वास्तविक काम ”
विज्ञापन एवं जनसम्पर्क विभाग के सभी विद्यार्थियों ने कल दिनाँक 14/12/2022 को छत्तीसगढ़ संवाद के माध्यम से विज्ञापन एवं जनसम्पर्क के बारीकियों को देखा और समझा छत्तीसगढ़ संवाद में किस प्रकार शासन का कार्य सम्पन्न किया जाता है ।
बुधवार को छत्तीसगढ़ सरकार के संवाद में शैक्षणिक भ्रमण का किया आयोजन किया गया जिसमें विभाग प्रमुख डॉ.मंडावी सर एवं अतिथि प्राध्यापिका चैताली पांडेय उपस्थित रहें ।
संवाद में श्री राजेश श्रीवास सर द्वारा विद्यार्थियों को प्रत्येक शाखा के कार्य के अवगत कराया गया जिसमें आर.ओ. शाखा जहाँ विद्यार्थियों ने जनसम्पर्क विभाग और छत्तीसगढ़ संवाद के कार्य विभाजन को समझा इसके पश्चात प्रिंट मीडिया का काम समझे यहाँ “SKYbuzz,BillBoard,और Road Block के बारे में जाना ।
विद्यार्थियों ने साप्ताहिक अख़बार “रोज़गार और नियोजन”की प्रमुख संपादक श्री गीतांजलि नेताम मैम से मिलकर प्रमुख विभागों में आयी वेकन्सी और उससे संबंधित जानकारी के बारे में जाना इसके पश्चात विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख पत्रिका “जनमन” की जानकारी ली तत्पश्चात् विद्यार्थी संवाद संयुक्त निदेशक,सीईओ सहित अन्य अधिकारीगण से मिले जहाँ उनके बीच विज्ञापन के आधुनिकरण पर अनुशंषा हुई तथा युवा वर्ग में विज्ञापन के परिसंचरण पर बात हुई॥
