संजय नगर बालको के सेक्टर 4 में गैस सिलेंडर पाइप लीक होने की वजह से बड़ा हादसा हुआ है जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। घायल लोगो को बालको के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज जारी है।
यह घटना बालको थाना क्षेत्र की है। बालको सेक्टर 4 काली मंदिर के पास स्थित संजय नगर बस्ती निवासी 27 वर्षीय चैन लाल यादव के घर मंगलवार दोपहर 12 बजे उसकी पत्नी 23 वर्षीय सुष्मिता यादव और उसकी बड़ी भाभी 39 वर्षीय देवकी यादव घर पर थे। उनके दो बच्चे हैं, जो स्कूल गए हुए थे। किचन पर चैन लाल की भाभी देवकी खाना बना रही थी। इस दौरान गैस सिलेंडर के पाइप में लिकेज होने लगा। इसकी जानकारी उसने अपने देवर चैन लाल और देवरानी सुष्मिता को दी। जब तीनों किचन पहुंचे तो अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई और तीनों इसकी चपेट में आ गए।
तीनों की चीखपुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे और इसकी सूचना 112 को दी. घायलों को तत्काल स्थानीय बालको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है। इसकी सूचना बालको थाना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और बयान दर्ज किया। सहायक उपनिरीक्षक अजय सोनवानी ने बताया कि घायल चैन लाल और उसकी पत्नी सुष्मिता समेत भाभी देवकी का बयान दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है। चैन लाल बालको प्लांट में ठेकाकर्मी है, जो सोमवार की रात ड्यूटी कर मंगलवार की सुबह घर आया हुआ था, इस दौरान ये घटना घटी है।
