हॉफ बिजली बना फूल बिजली बिल योजना…….
बढ़ती गर्मी के साथ बिजली बिल का पारा भी चढ़ा परवान…
सरकार के संज्ञान में अपनी पीड़ा पहुंचाने छत्तीसगढ़ महतारी संस्थान की महिलायें पहुंची एस. डी. एम के समक्ष……
जहां एक ओर बढ़ती गर्मी व उमस से आम नागरिक परेशान व बेहाल है वहीं दूसरी ओर आम नागरिक पर सरकार ने हॉफ बिजली बिल का आश्वासन देकर जनता के पसीने छुड़ा दिये है,गौरतलब है कि,चुनाव के समय सरकार हॉफ बिजली बिल की बात सामान्य जन से की थी पर समय बीतने के साथ ही हॉफ बिजली बिल तो छोड़िये जबकी दुगुनी,तिगुनी बिजली बिल की मार जनता को झेलना पड़ रहा है,
बिजली बिल हाफ योजना में कटौती, जनता की जेब पर है आर्थिक डाका
नया मीटर लगने के बाद बिजली का बिल भी बढ़कर हवा की तरह दौड़ रहा है।
इसी चिंतनीय विषय को लेकर छत्तीसगढ़ महतारी सेवा संस्थान की महिलायें भारी बिजली बिल के साथ सरकार तक अपनी समस्या पहुंचाने एस.डी.एम. कार्यालय पहुंची

,जहां पर आप बीती बताते हुये प्रदेश अध्यक्ष मोहनी साहू ने बताया कि पहले बिजली बिल 300-500आता था तो अब बिजली बिल गड़बड़ा गया। वहीं जिला अध्यक्ष कनक शाह ने कहा कि,आज के महंगाई के दौर में बाकी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने तो कमर तोड़ रखी है वहीं ऐसे में बढ़े बिजली बिल से आम नागरिकों का बजट गड़बड़ा दिया है,वहीं संस्थान कि प्रदेश मीडिया प्रभारी सैय्यदा मुनीजा़ हुसैनी ने कहा कि,सरकार ने हॉफ बिजली बिल का आश्वासन दिया था पर हॉफ बिजली बिल के आश्वासन समय बितने के साथ कोरा आश्वासन ही रह गया,यहां तक नया मीटर लगने के बाद बिजली का बिल भी बढ़कर हवा की तरह दौड़ रहा है। अब ऐसे हाल में आम जनता जो माह का 8000-10000 कमा रहा वह बिजली बिल पटाये !घर के खर्च चलाये? बच्चों को पढ़ाये ?
गैस भरवायें क्या-करे ?क्या न करें?
सवाल ये है कि,महंगाई डायन से सो आम नागरिक निपट नहीं पा रहा है तो बढ़ते बिजली के बिल कैसे पटाये? अब देखना होगा कि सरकार इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक करती है,ताकी आमजन बढ़े बिजली बिल से राहत कि सांस ले सके। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहनी साहू ,प्रदेश उपाध्यक्ष शमीना अंजुम ,प्रदेश मीडिया प्रभारी मुनीजा हुसैनी,प्रदेश सचिव भावना मरकाम ,प्रदेश कोषाध्यक्ष भारती साहू ,प्रदेश सह सचिव शास्त्री सोनवानी
जिला अध्यक्ष कनक शाह ,वार्ड अध्यक्ष मंजू टेमरे वार्ड अध्यक्ष भारती सोनी,वार्ड अध्यक्ष दयावती ढीमर,वार्ड,अध्यक्ष रोशनी साहू,वार्ड अध्यक्ष गीतांजलि साहू
शकुन साहू सदस्य,सदस्य कनीज फातिमा ,सदस्य नजमा ग्रामीण सदस्य लिलेश्वर साहू,व्यवस्थापक खिलेश्वर साहू
व्यवस्थापक आशिफ कच्छी,व्यवस्थापक सोहेल सदस्य — नवित कुरेशी ,गंगा पटेल,गंगा राम साहू ,संजय साहू ,रविंद रिंगरि,कुमारी ढीमर ,सावित्री ,कुंती यादव,जानकी साहू,हमीद खान, जगदीश पटेल, पुनारद साहू,उमा पटेल,मंजू साहू,रामेश्वरी देवांगन एवं समस्त जिलेवासी एवं वरिष्ठ गण मौजूद रहे।


