3 आईएएस अधिकारियों समेत सूर्यकांत तिवारी, कांग्रेस नेता और कई कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश

छत्तीसगढ़ के रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर, और महासमुंद जिले में ईडी का छापा पड़ा है . अब तक की जानकारी में यह बात पता चली है कि ईडी ने रायपुर में कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, महासमुंद में रहने वाले उनके ससुर और पूर्व कांग्रेसी विधायक अग्नि चंद्राकर, अजय नायडू, रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू, सनी लुनिया, बादल मक्कड़, देवेंद्र नगर में रहने वाले सीए वियज मालू, कोयला व्यापारी सुनील अग्रवाल, कोयला व्यपारी जय अम्बे ट्रांसपोर्ट के पार्टनर नवनीत तिवारी के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की है.
इन प्रमुख शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी देर रात पहुंच चुके थे और सुबह 5:00 बजे अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा गया। एक ही वक्त पर ईडी के अधिकारी 10 से ज्यादा जगहों पर अलग-अलग टीम बनाकर कार्रवाई कर रहे हैं। जिन जगहों पर छापा मारा गया है उनमें कारोबारी और CA शामिल हैं।
ED के अफसर सीआरपीएफ की टीम के साथ दबिश दी है। अधिकारियों और कारोबारियों के घरों में दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। इन अधिकारियों और कारोबारियों को लेकर ईडी को करोड़ों रुपए के अवैध लेनदेन की सूचना मिली थी। इसी संबंध में जांच की जा रही है।
