
जब तक गरीब सुरक्षित नहीं तब तक प्रदेश खुशहाल नहीं!”
दादा ठाकुर रामगुलामसिंह जी ने बुलंद किया हक
आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संरक्षक, आदरणीय दादा ठाकुर रामगुलाम सिंह जी ने रायपुर लोकसभा के सांसदश्री बृजमोहनअग्रवाल जी से मुलाकात कर प्रदेश की उस जनता का पक्ष रखा, जिनकी रोजी-रोटी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
मुद्दे की गंभीरता:
पूरे प्रदेश में नगर निगमों द्वारा रेहड़ी-पटरी और छोटे दुकानदारों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार और उनके व्यापार को उजाड़ने की कार्रवाई पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।
न्याय की मांग:
दादा ठाकुर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास के नाम पर गरीबों का पेट काटना न्यायसंगत नहीं है। जो लोग ईमानदारी से मेहनत कर अपना परिवार पाल रहे हैं, उन पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सांसद महोदय को इस विकट समस्या से अवगत कराते हुए, उनके त्वरित हस्तक्षेप और गरीब जनता को न्याय दिलाने की मांग की गई है।


