राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद के बीएड व डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की मेरिट सूची 18 अगस्त को जारी होगी।
प्रवेश की प्रक्रिया 25 अगस्त तक चलेगी। रिक्त सीटों की जानकारी 26 अगस्त को दी जाएगी। द्वितीय सूची पांच सितंबर को जारी करेंगे। इसके आधार पर प्रवेश नौ सितंबर तक होंगे। वहीं, द्वितीय चरण के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया 13 सितंबर और तृतीय चरण की काउंसिलिंग की प्रक्रिया 19 अक्टूबर से शुरू होगी। इसी तरह डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रथम चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया के लिए आनलाइन पंजीयन 29 जुलाई से तीन अगस्त तक चलेगी। प्रथम सूची 16 अगस्त को जारी की जाएगी। इसके आधार पर छात्र 23 अगस्त तक दाखिला ले सकेंगे। द्वितीय सूची तीन सितंबर को जारी होगी। आठ सितंबर तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी। इसी तरह द्वितीय काउंसलिंग की प्रक्रिया 12 सितंबर व तृतीय काउंसलिंग 19 अक्टूबर से होगी।
दूसरे चरण में कालेजों में प्रवेश 16 तक
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। नौ अगस्त से शुरू दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया के तहत छात्र कालेजों में प्रवेश ले रहे हैं। छात्रों के पास 16 अगस्त तक प्रवेश लेने का मौका है। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया खोल दी जाएगी। कालेज प्रबंधन अपने अनुसार प्रवेश ले सकेंगे।
भारतीय सेना में महिला अग्निवीर के लिए निकली भर्ती
भारतीय सेना में पहली बार 2000 महिला उम्मीदवारों की भर्ती की जानी है। महिला अग्निवीर के लिए निकाली गई भर्ती में अभ्यर्थियों की आयु सीमा 17 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 10वीं-12वीं पास युवतियां इसमें हिस्सा ले सकती हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस संबंध में जानकारी ली जा सकती है। आवेदकों को आनलाइन फार्म भरकर शुल्क जमा करना होगा। फार्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
