रायपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ में कर्मचारी संगठन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) और मकान किराया भत्ता (एचआरए) मिलना चाहिए। हालांकि यह भी जानना जरुरी है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद यह 28 प्रतिशत तक पहुंच गया है। राज्य के आर्थिक हालातों को देखते हुए भूपेश सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया था,लेकिन फिर भी वह हड़ताल पर अड़े हुए हैं,लिहाजा सरकार अब सख्ती बरतने के मूड में नजर आ रही है।
हाल में बढ़ाया गया था DA,फिर भी हड़ताल ,अब सरकार लेगी एक्शन छत्तीसगढ़ में सरकारी विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल एक बार फिर शुरू हो चुकी है। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा चुके 90 विभागों के 4 लाख से अधिक कर्मचारी अपनी मांग को लेकर अड़े हुए हैं,जबकि लिपिकों का एक बड़ा धड़ा इस हड़ताल से खुद को अलग कर चुका है। इधर छत्तीसगढ़ में कर्मचारी संगठनों की हड़ताल पर सीएम भूपेश बघेल ने दो टूक कहा है कि कर्मचारियों की मांग पर महंगाई भत्ता बढाकर पुरानी पेंशन योजना लागू की कर दी गई है। छत्तिसगर सरकार ने सप्ताह में 5 दिन ही काम की छूट भी दी है, हम लगातार कर्मचारियों के हित में फैसले कर रहे हैं। इतना कुछ करने के बाद भी कुछ लोग हड़ताल करना चाहते हैं, तो उनकी इच्छा है,लेकिन हड़ताल केबाद भी शासन अपना क
