चिटफंड कंपनियों द्वारा ठगे जाने के बाद पैसे मिलने का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए राहत की खबर है। शुक्रवार से देवयानी चिटफंड कंपनी के करीब नौ हजार से अधिक निवेशकों को पैसे मिलने शुरू , जिला प्रशासन ने इसके लिए सभी पीड़ितों को मेडिकल कालेज के पीछे आडिटोरियम हाल में बुलाया गया ।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को निवेशक न्याय कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने निवेशकों के खाते में 4 करोड़ 14 लाख 97 हजार 304 रुपए अंतरित किए। 9 हजार 8 सौ 66 निवेशकों को राशि अंतरित की गई है। अनियमित वित्तीय कंपनी देव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड की नीलाम संपत्ति से प्राप्त राशि को सीएम बघेक ने वितरण किया।
