मुंगेली – जिले के ग्राम तराईगांव (ठकुरिकापा) में पति को पत्नी के चरित्र पर शंका था । जिसे लेकर आज सुबह दोनों में विवाद हुआ। इस विवाद में पति ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया इसके बाद खुद पुलिस थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
पति को पत्नी के चरित्र पर शंका थी। जिसे लेकर दोनों में विवाद होता था। आज सुबह 5 बजे भी दोनों में जमकर विवाद हुआ। इस विवाद में आरोपी पति ने गुस्से में आकर अपनी 40 वर्षीय पत्नी जानकी बाई यादव पर टंगिया और बसला से वार कर हत्या कर दी।
हत्या की वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। आरोपी पति ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
