रक्षा बंधन के त्योहार को लेकर भाई बहनों में काफी उत्साह रहता है. यह त्योहार हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार इस बार पूर्णिमा तिथि दो दिन यानी 11 अगस्त और 12 अगस्त को है. ऐसे में रक्षा बंधन का त्योहार कब मनाया जाएगा. इस बात को लेकर बड़ा संशय व्याप्त है.
ज्योतिषियों ने साफ कर दिया है कि रक्षाबंधन का त्योहार इस साल गुरुवार, 11 अगस्त को ही मनाया जाएगा. दरअसल, रक्षाबंधन का शुभ पर्व
पंचांग के अनुसार सावन पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को 10:39 AM से शुरू होगी और 12 अगस्त को 7:05 AM पर समाप्त होगी. 11 अगस्त को भद्राकाल सुबह से रात 08 बजकर 51 तक है. हिंदू धर्म की मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है. इस लिए भाइयों को राखी न तो भद्राकाल में बांधी जा सकती है और न ही रात में. जबकि 12 अगस्त को भी सुबह 7 बजकर 05 तक पूर्णिमा तिथि रहेगी. इस समय भद्रा भी नहीं है और उदयातिथि भी है. इसलिए कुछ लोग 12 अगस्त को ही राखी बांधने को शुभ मान रहें हैं. यदि आप 12 अगस्त को राखी बांधने की सोच रहें हैं तो सुबह 7 बजकर 5 मिनट से पहले ही राखी बांध दें.
