नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब वो राजद के साथ मिल कर सरकार बनाएंगे। इससे पहले मंगलवार सुबह जेडीयू विधायकों और सांसदों की बैठक हुई जिसके बाद नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया।
इसके बाद आरजेडी-कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर उनके फिर से सरकार बनाने के कयास को बल मिल गया।
नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्यपाल फागू चौहान से मिल कर अपना त्यागपत्र सौंपा। नीतीश जब राजभवन पहुंचे तो उसके बीच समर्थकों की भारी भीड़ ‘जिंदाबाद’ के नारे लगा रही थी।
| नीतीश कुमार का दावा,160 विधायकों के समर्थन के साथ नई सरकार बनाएंगे |
इस्तीफा के बाद नीतीश कुमार ने दावा किया है 160 विधायकों के समर्थन के साथ नई सरकार बनाएंगे। आपको बता दें कि नीतीश कुमार महागंबंधन के साथ फिर बिहार में नई सरकार बनाने जा रहे है
इस्तीफा के बाद राजभवन से बाहर आए नीतीश कुमार ने मीडिया के सामने बताया कि वो अब एनडीए की गठबंधन से बाहर आ गए है। पार्टी के सभी विधायक यही चाहते थे कि एनडीए गठबंधन छोड़ दे।
