बीएसएफ में नौकरी पाने का शानदार मौका है. वर्तमान में 1300 से अधिक पदों पर बीएसएफ में भर्ती हो रही है. जिसका लाभ उठाकर उम्मीदवार सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा कर सकते हैं. बता दें कि सीमा सुरक्षा बल, BSF ने अधिसूचना जारी कर हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकाली है.
भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इसके माध्यम से कुल 1312 पद भरे जाएंगे. जिसमें हेड कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर के 982 एवं हेड कांस्टेबल रेडियो मैकेनिक के 330 पद हैं. पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया एवं नोटिफिकेशन संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर विजिट करना होगा.
कब से कब तक करें आवेदन
नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त 2022 से शुरू होगी. वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2022 रहेगी.
कौन कर सकता है अप्लाई
उपरोक्त पदों के लिए 10वीं पास के साथ 2 वर्षीय आईटीआई सर्टिफिकेट अथवा फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ के साथ 12वीं में न्यूनतम 60 फ़ीसदी अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा
पदों के लिए 18 से 25 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं. इसके अलावा उम्मीदवार इस लिंक davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_19110_57_2223b.pdf पर जाकर भर्ती के लिए जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन देख सकते हैं.
