छत्तीसगढ़ के बस्तर में लगातार हो रही बारिश ने अब लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है।
बारिश के चलते रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे 30 पर पानी भरन से आवागमन ठप हो गया है। बताया जा रहा है कि देर रात से करीब 20 से ज्यादा यात्री बस समेत अन्य वाहनों की दोनों तरफ लंबी कतार लगी हुई है। जलभराव के चलते सैकड़ों पैसेंजर फंसे हुए हैं। सड़क से पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं।
वहीं शबरी का जल स्तर बढ़ने से सुकमा के कोंटा में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
इस मानसून में भानपुरी में पहली बार ऐसे हालात बने। जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप्प था। फिलहाल बारिश अभी रुकी हुई है। ऐसे में पानी सड़क से उतर गया है।
बस चालक की बड़ी लापरवाही-50 से ज्यादा यात्रियों की जान जोखिम में डालकर ,पुल के ऊपर से पार किया बस को

इधर, बारिश की वजह से जगदलपुर-बीजापुर NH-163 से होकर बहने वाली तुमनार नदी उफान पर है। सोमवार को पुल के ऊपर से बारिश का पानी गुजर रहा था। इसी बीच एक यात्री बस चालक की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। बस में सवार करीब 50 से ज्यादा यात्रियों की जान जोखिम में डालकर चालक बस को पार करवा दिया। बस में बैठे यात्रियों ने इसका विरोध किया। जिसके बाद पुलिस ने बांगापाल थाना में बस को खड़ा करवा लिया है।
