बस्तर ने डाज बाल में परचम लहराया लेकिन टेबल टेनिस व योगा के सभी वर्ग में बस्तर जोन को सफलता नहीं मिल सकी। बस्तर की बालिका ने योगा में तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा रायपुर,दुर्ग व बिलासपुर जोन टीटी व योग के 14, 17 व 19 वर्ष बालक- बालिका वर्ग में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
स्पर्धा में सुब्रतो कप फुटबाल बालक व बालिका वर्ग का भी राउंड जारी है।
बस्तर की बालक व बालिका टीम ने अब तक जीत के साथ अपना स्थान सुरक्षित किया है। बस्तर की बालिकाओं ने बिलासपुर को एकतरफा मुकाबले में आठ के मुकाबले शून्य गोल से हराया। बालक वर्ग में रायपुर पर दो गोल तो बिलासपुर पर पांच गोल से जीत दर्ज की।
स्पर्धा में दूसरे दिन टेबल टेनिस के बालक बालिका 14,17 व 19 आयु वर्ग में 14 वर्ष बालक में रायपुर विजेता रही, 14 वर्ष बालिका में दुर्ग, 17 वर्ष बालक में रायपुर, बालिका में दुर्ग, 19 वर्ग वालक में रायपुर, बालिका में बिलासपुर ने जीत दर्ज की। इसी तरह योगा के अलग अलग वर्ग में कलात्मक व रिदमिक प्रदर्शन के साथ 14, 17 व 19 वर्ष के दोनों वर्ग में रायपुर जोन का वर्चस्व कायम रहा। दूसरे स्थान पर दुर्ग व तीसरे स्थान पर बिलासपुर जोन को स्थान मिला।
