रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने 15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए है।
जारी निर्देशानुसार इस वर्ष भी स्कूलों में कोरोना संक्रमण के चलते सार्वजनिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पर प्रतिबन्ध रहेगी। कोरोना के चलते ऐसा कदम उठाया जा रहा है । मौजूदा सत्र से कक्षाएं ऑफलाइन मोड में पूर्व की भांति संचालित हो रही हैं । स्कूल 100 फीसदी उपस्थिति के साथ खुल रहे हैं , लेकिन स्वतंत्रता दिवस के दौरान कोरोना को लेकर एहतियात बरतने कहा गया है
माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड पर स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं परेड की सलामी का कार्यक्रम आयोजित होगी। सवतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री का जनता सन्देश , पदक अलंकरण , समारोह स्थल पर रंगीन गुब्बारा उड़ाना सहित कई कार्यक्रम होंगे।
ध्वजारोहण में शामिल होंगे छात्र जिला शिक्षा अधिकारी एएन बंजारा ने कहा
उच्च स्तर से जो आदेश जारी हुए हैं , उनका पालन किया जाएगा । इस वर्ष स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश नहीं कर सकेंगे कोरोना के कारण यह व्यवस्था की गई है । विद्यालयों में होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम में स्कूली छात्र शामिल होंगे । कोरोना की प्रारंभिक लहर के दौरान जब लॉकडाउन लगाया गया था , उस वक्त सीमित लोगों को ही कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी गई थी ।
