रायपुर, 03 अगस्त । रिटर्न फाइल करने की मियाद खत्म होते ही आयकर विभाग ने छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार तड़के ही आईटी अफसरों की टीम ने राजधानी रायपुर के लोहा कारोबारी के ठिकानों में छापेमारी की है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक केंद्रीय आयकर विभाग की टीम ने बड़े लोहा कारोबारी और निर्माण TMT ग्रुप के कई दफ्तरों पर छापेमारी की है।
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम कोलकाता रीजन से पहुंची हुई है,जिसने छापेमार कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों को कस्टडी में ले लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक– रायपुर के फरिश्ता काम्पलेक्स , वालफोर्ट सिटी और एचएसआर रे रोलर उरला, मारुति फेरस सिलतरा, घनकुन स्टील सिलतरा, नूतन इस्पात, खरोरा प्लांट समेत कई ठिकानों दबिश दी है। इसके अलावा आयकर की टीम रायगढ़ समेत कई अन्य शहरो में भी पहुंची हुई है। फ़िलहाल इस मामले में काफी जानकारी आने की संभावना है।
