पं . रविशंकर शुक्ल विवि द्वारा स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के लिए तारीख फिर से बढ़ा दी गई है ।
जिन छात्रों के नाम पहली मेरिट लिस्ट में आए हैं , वे अब 3 अगस्त तक संबंधित महाविद्यालयों में प्रवेश ले सकेंगे । स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के साथ डिप्लोमा , पीजी डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स में भी प्रवेश के लिए तारीख बढ़ाई गई हैं ।
रविवि ने इन कोर्स में दाखिले लिए कॉलेजों को सूची 16 जुलाई को सौंपी थी । इसके बाद महाविद्यालयों द्वारा 18 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट पीजी पाठ्यक्रम के लिए जारी की गई । छात्रों को 28 जुलाई तक का समय सर्वप्रथम दिया गया था । शासकीय अवकाश के कारण इसे बढ़ाकर 29 जुलाई कर दिया गया ।
अब इसमें एक बाद फिर से वृद्धि कर दी गई है ।
सूत्रों के अनुसार लगभग सभी महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर की सीटें खाली रह गई हैं । पहले चरण में जिन छात्रों के नाम आए थे , उनमें से कुछ ने ही दाखिले लिए हैं । इस कारण तारीख में वृद्धि की गई है ।
