संजय राउत के घर पर ईडी की टीम पहुंची है। उन पर जांच में सहयोग न करने का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम 1000 करोड़ से ज्यादा के पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में उनसे पिछले आठ घंटे से पूछताछ कर रही है।
संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय ने आज हिरासत में ले लिया है. अब उनपर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है. ताजा जानकारी के मुताबिक, संजय राउत के घर से ईडी ने 11.50 लाख रुपये भी जब्त किये हैं. ईडी दफ्तर पहुंचने के बाद संजय राउत ने मीडिया से भी बात की. यहां उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को कमजोर करने की कोशिश हो रही है, लेकिन वह झुकेंगे नहीं. इस बीच संजय राउत के वकील ने दावा किया है कि उनको सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया गया है, हिरासत मे नहीं लिया गया है.
शाम चार बजे करीब ईडी ने संजय राउत को हिरासत में ले लिया. यह खबर मीडिया में फैलने के बाद भारी संख्या में समर्थक संजय राउत के घर के बाहर जमा हो गये थे.
उन्होंने ईडी टीम का रास्ता रोक लिया था. संजय राउत को जब ईडी की टीम घर से लेकर निकली तो उन्होंने भगवा रंग का गमछा हवा में लहराया.
