बलौदाबाजार। जिले के कोतवाली थाना इलाके में नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां बुजुर्ग और अधेड़ ने पैसे का लालच देकर 13 साल की किशोरी संग अनाचार किया। यही नहीं दुष्कर्मियों ने तीन दिनों तक घर बुलाकर अपने हवस का शिक्कार बनाते रहे। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली थाना प्रभारी यदुमणि सिदार ने बताया कि घटना 28 से 30 जुलाई तक की है।
थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग मोहल्ले के चौक में खड़ी थी। तभी बुजुर्ग और अधेड़ उम्र के आरोपियों ने किशोरी को 10 रुपए का लालच देकर कमरे में ले गए। जहां दोनों ने बारी-बारी कर दुष्कर्म किया। आरोपी नाबलिग को तीन दिनों तक बुला-बुलाकर अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। इसके बाद नाबालिग ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कुंजराम वर्मा (72) और रमेश वर्मा (47वर्ष) को गिर्फ्त्तार कर लिया है।
