मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय कोयला एवं खनन मंत्री प्रह्लाद जोशी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के स्टील उत्पादकों को अनवरत रूप से एसईसीएल द्वारा कोयला आपूर्ति करने के लिए एसईसीएल अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया है.
मुख्यमंत्री ने कहा है कि ”छत्तीसगढ़ राज्य के स्टील निर्माताओं को वर्तमान में 60 लाख टन कोयला प्रतिमाह एसईसीएल द्वारा दिया जा रहा है, जबकि उनकी मासिक आवश्यकता लगभग 1.50 करोड़ टन है. एसईसीएल द्वारा छत्तीसगढ़ के स्टील उत्पादक उद्योगों को अगस्त माह से कोयले की आपूर्ति को रोकने के निर्णय राज्य की अर्थव्यवस्था पर गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगा.”
मुख्यमंत्री ने संकट की ओर इशारा करते हुए हुए रेल बंद होने का मुद्दा भी उठाया।
उन्होंने कहा, विगत लगभग 6 महीनों में देश में कोयले का संकट उत्पन्न होने के कारण देश के अन्य भागों में छत्तीसगढ़ राज्य में उत्पादित कोयले को प्राथमिकता के आधार पर रेल मार्ग से भेजने के कारण अनेक महीनों से राज्य की यात्री ट्रेनों का परिचालन भी बन्द है। इससे लाखों लोगों को असंख्य कठिनाइयों का सामना करना पड़ रह है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री, इस संबंध में SECL के अधिकारियों को निर्देश दें ताकि राज्य में गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न होने से रोका जा सके।
