रायपुर में नगर निगम के 150 एमएलडी क्षमता वाले फिल्टर प्लांट को 1 अगस्त की शाम से 48 घंटे तक बंद रखा जाएगा । इससे राजधानी की 26 पानी टंकियों से दो दिनों तक पानी नहीं आएगा और शहर के 43 वार्ड प्रभावित होंगे । 1 अगस्त की शाम से 3 अगस्त की सुबह तक
ये टंकियां रहेंगी प्रभावित टंकी
भाठागांव , चंगोराभाठा , कुशालपुर , डीडीनगर , ईदगाहमाठा , सरोना , टाटीबंध , कोटा , कबीरनगर , जरवाय , गोगांव , मठपुरैना , लालपुर , अमलीडीह , अवंति विहार , मंडी पानी टंकी , मोवा पानी सड्डू , दलदल सिवनी रामनगर , कचना , आमासिवनी , देवपुरी , बोरियाखुर्द , जोरा , मनपुरी की नई पानी टंकी से जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी । इन टकियों 1 अगस्त की सुबह नियमित जल आपूर्ति के बाद शटडाउन के कारण 3 अगस्त की सुबह तक पानी की आपूर्ति नहीं की जाएगी । 3 अगस्त की शाम से नियमित जल आपूर्ति शुरू हो जाएगी ।
दरअसल नगर निगम की नवनिर्मित 80 एमएलडी क्षमता के फिल्टर प्लांट को 150 एमएलडी वाले फिल्टर प्लांट से जोड़ने 48 घंटे का शटडाउन लियाजा रहा है ।
इस दौरान रायपुरा , कुकुरखेड़ा में बनी नई पानी टंकियों को राइजिंगमेन पाइपलाइन से इंटर कनेक्शन का कार्य किया जाएगा । 48 घंटे शटडाउन 70 फीसदी टंकियां प्रभावित 48 घंटे के शटडाउन में शहर की 70 फीसदी पानी टंकियां एक साथ प्रभावित रहेंगी । 70 वार्डों में से 43 पर इसका असर दिखेगा ।
जल विभाग के अधिकारियों का कहना है
शहर की बाकी 15 पानी टंकियों को भर भी दिया जाए तो भी पूरे शहर के 43 वाड़ों के रहवासियों को जल आपूर्ति नहीं कर सकते । इसलिए केवल चिन्हित एरिया में ही वैकल्पिक रूप से पानी टैंकर भेजा जाएगा । इसके लिए जल विभाग सभी जोन कमिशनरो से पत्र जारी कर विशेष संवेदनशील एरिया की सूची मंगा रहा है ।
