कुसमुंडा थाना अंतर्गत 17 सितंबर 2021 की है। दुरपा रोड़ फोकटपारा निवासी सुभाषराम सिदार 52 वर्ष ने पुलिस के समक्ष रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुसमुण्डा खदान नया साइलो के पास इएंडएम में विश्वकर्मा पूजा देख कर वहां से प्रसाद लेकर रेल्वे लाईन के किराने से पैदल कोरबा आ रहा था।
इसी दौरान रेल्वे फाटक के पास पहुंचा था कि सामंता कंपनी के दो गार्ड उसे पकड़कर कंपनी के आफिस साइलो के पास ले गए और लोहा चोरी करने आए हो, कहकर मां- बहन की गाली करते हुए मारपीट करने लगे। सुभाषराम ने मना किया, तो उसे रस्सी से पाइप के खंभा में बाधकर बेरहमी से पिटाई करते हुए कहने लगे कि तुम चोरी करना स्वीकार करो।
दोनों गार्ड व उसके अन्य साथी मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे। साथ ही कह रहे थे कि यदि तुम पुलिस के पास जाओगे तो तुम्हें जान से मारकर खत्म कर देगें। उसके बाद सुभाषराम को वैशालीनगर पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिए। बाद में सुभाष ने स्वजनों व पड़ोसियों को घटना की जानकारी देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया।
इस पर पुलिस ने धारा 294, 330, 348, 506, 384 34 के तहत मामला कायम कर विवेचना कर रही थी। मामले में शामिल राजेश सिंह राजपूत निवासी बलिया उत्तर प्रदेश, गोवर्धन कुमार साहू निवासी बरमपुर थाना कुसमुण्डा व अशोक कुमार कश्यप को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वहीं आरोपित राजेश कुमार सिंह 44 वर्ष घटना दिनांक से सकूनत से फरार होकर लुक-छिप रहा था। आरोपित की पतासाजी के लिए मुखबिर को सतर्क करने के साथ पुलिस भी जुट गई थी। इस बीच जानकारी मिलने पर आरोपित को बिहार के सिताब बियारा सुफलटोला थाना रिवलिगंज जिला सारण से गिरफ्तार कर कोरबा लाई और न्यायालय पेश किया।
