कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज को लेकर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब 15 जुलाई से सरकारी केंद्रों पर मुफ्त में बूस्टर डोज लगवाया जा सकेगा। अबतक 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए बूस्टर डोज मुफ्त था लेकिन अब 18-59 उम्रवर्ग के लोगों के लिए भी ये मुफ्त होगा।
अग्रसेन महाविद्यालय में आज भी लगाया जा रहा है बूस्टर डोज
पुरानी बस्ती अग्रसेन महाविद्यालय में टीकाकरण अभियान के तहत आज रविवार को प्रातः 9:00 बजे से 3:00 बजे तक टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है टीकाकरण की टीम महाविद्यालय में आ चुकी है अतः जो भी टीका लगवाना चाहता है वह जल्द से जल्द महाविद्यालय परिसर में पहुंच सकते हैं ।
