रायपुर शहर में बीचों-बीच बने तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव तालाब) में 12 बजे एक 17 वर्षीय नाबालिग ने कूदकर जान दे दी है। मृतका शंकर नगर के गांधी नगर की रहने वाली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि युवती ने आत्महत्या क्यों की है अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका अपनी सहेली के साथ आज लगभग 11 बजे मरीन ड्राइव आई थी। इस दौरान उसने अचानक तालाब में छलांग दी। नाबालिग को डूबते देख आस-पास के लोगों ने उसे बाहर निकाला फिर 108 बुलाकर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है साथ ही पूछताछ भी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने लड़की की शिनाख्त करवाई तो उसकी पहचान गांधी नगर निवासी संध्या क्षत्रिय के रूप में हुई। लड़की के घर वालों का भी पता चल गया। 17 साल की संध्या के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिसकी वजह से उसकी खुदकुशी की असली वजह का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
बॉयफ्रेंड की मौत से दुखी गर्लफ्रेंड ने दी जान
फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक हाल ही में युवती के प्रेमी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वो इस घटना से बेहद दुखी थी। जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। वो सुबह तक तो घर पर ही थी, फिर अचानक बिना किसी से कुछ कहे घर से निकल गई। घर वाले बेटी के घर लौटने की राह तक रहे थे, मगर उसकी मौत की खबर घर पहुंची।
