कोई भी स्टंट करने से पहले सौ नहीं हजार बार सोचना चाहिए। कई बार स्टंट आपके लिए खतरनाक भी साबित हो सकते हैं। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है जहां राजधानी रायपुर में एक नाबालिग युवक को खतरनाक स्टंट दिखाना महंगा पड़ गया। स्टंट दिखाते नाबालिग का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी नाबालिग सिग्नल तोड़कर बाइक से से स्टंट कर रहा था।
पुलिस ने उसे सबक सिखाने के लिए 4 हजार रुपए का चालान काटा है। रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। बता दें कि पुलिस यातायात को लेकर लोगों को लगातार जागरूक कर रही हैं। इसके बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं। सड़क पर स्टंट कर स्वयं और दूसरों का जीवन भी खतरे में डाल रहे हैं।
