छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के युवाओं के लिए अब सेना में भर्ती होना सरल । रिटायर्ड फौजी बस्तर के नौजवानों को प्रशिक्षण देंगे। जगदलपुर के धरमपुरा में कमांडर्स करियर अकादमी की नींव रखी जाएगी। यहीं पर अनुभवी और विशेषज्ञ रिटायर्ड फौजी मुफ्त में प्रशिक्षण मुफ्त में प्रशिक्षण देंगे। जिससे बस्तर के युवा फौज में जाने के गुर सीख सकें। इससे, पहले बिलासपुर में यह अकादमी शुरू की गई थी। छ्त्तीसगढ़ में इस अकादमी की बस्तर दूसरी शाखा होगी।
अब तक बस्तर जिले मे सेना में भर्ती की तैयारी के लिए कोई भी विश्वसनीय कोचिंग अकादमी नहीं थी। फोर्स करियर एकेडमी के डायरेक्टर कमांडर भक्ति गोखले (सेवानिवृत्त) हैं।
बस्तर के लिए ये बड़ी बात है कि बिलासपुर की सफलता के बाद अब यह अकादमी धरमपुरा जगदलपुर में भी खुल रही है। अब बस्तर के बच्चों को भी अच्छे स्कूल और सेना में आने के लिए सही मार्गदर्शन प्राप्त हो सकेगा। अकादमी में सभी क्षेत्रों के संबंधित विशेषज्ञों, करियर परामर्श और पर्सनालिटी डेवलपमेंट के साथ पब्लिक स्पीकिंग की निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।
