छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने शनिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. यह तीसरी बार है जब वह कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं. वह शुक्रवार की रात दिल्ली से लौटे थे.सिंह देव ने ट्वीट किया, “दिल्ली से लौटने के बाद मैंने यहां कोविड-19 की जांच करायी, जिसमें मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया. अभी मैं ठीक हूं और डॉक्टर की सलाह के मुताबिक घर पर पृथक वास के नियमों का पालन कर रहा हूं.”
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 21 जून को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से पूछताछ और अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर वसंत कुंज पुलिस थाने में रखा था। इस दौरान कई कांग्रेसी नेताओं के साथ थे। मंत्री सिंहदेव दिल्ली के जंतर-मंतर में कांग्रेस के सत्याग्रह में भी शामिल हुए थे।
मंत्री टीएस सिंहदेव इससे पहले 2 जनवरी 2022 को भी कोरोना संक्रमित हुए थे। अंबिकापुर में उनकी सेहत खराब हुई थी। उस समय उन्हें हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया था। चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज इलाज किया गया था। जीनोम सिक्वेंसिंग को ओडिशा जांच के लिए भेजा गया था। 11 जनवरी को उनकी रिपोर्ट में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई थी। सिंहदेव 2021 में भी कोरोना संक्रमित हुए थे। मंत्री सिंहदेव तीसरी बार कोरोना पॉजिटिव हुए हैं
