CG Assistant Teacher Recruitment Counseling: रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से इंतजार कर रहे सहायक शिक्षक अभ्यर्थियों को एक शानदार मौका मिलने जा रहा है। बताया जा रहा है कि सहायक शिक्षक पद की ऑनलाइन काउंसिलिंग कल यानी 1 फरवरी से 3 फरवरी तक होने जा रहा है। इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के आधिकारिक वेबसाइट http://www.eduportal.cg.nic.in/ पर दी गई है। वहीं जारी नोटिस में यह भी सूचित किया गया है कि उन सभी अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए गए हैं जिनको काउंसलिंग कराना है।
सीधी भर्ती 2023 के लिए काउंसलिंग
शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में सहायक शिक्षक पद हेतु अभ्यर्थियों की तृतीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 1 फरवरी दोपहर 12 बजे से 3 फरवरी संध्या 5 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाईट https://eduportal.cg.nic.in/ में प्रारंभ की जा रही है। उक्त काउंसिलिंग में व्यापम की परीक्षा परिणाम के अनुसार सहायक शिक्षक पद के कटऑफ रैंक की विस्तृत जानकारी विभाग के पोर्टल https://eduportal.cg.nic.in/ पर देखी जा सकती है।
दो चरणों की हो चुकी है काउंसलिंग
CG Assistant Teacher Recruitment Counseling: जानकारी के मुताबिक बता दें कि सहायक शिक्षक सीधी भर्ती 2023 के पदों हेतु पहले 2 चरणों की काउंसलिंग हो चुकी है। पास हुए अभ्यर्थियों ने इससे पहले दो काउंसिंल करा ली है। ये फाइनल राउंड की काउंसलिंग है। इसके बाद अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगा। इस पूरी भर्ती और भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.eduportal.cg.nic.in/ पर मिलेगी। यहां से सभी तरह की जानकारी मिलेगी। अभ्यर्थियों को यहां दी गई जानकारी और प्रक्रिया के अनुसार ही काउंसलिंग करानी होगी।


##############################

