छत्तीसगढ़ का नया नक्शा जारी होने वाला है। 33 जिलों के साथ नए स्वरूप में आए छत्तीसगढ़ की भौगोलिक स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है, मगर राज्य के अंदर संभागों और जिलों की स्थिति जरूर बदली है।
प्रदेश के 5 नए जिले अब आए हैं अस्तित्व में-
प्रदेश का सबसे बड़ा जिला अब कोरबा है तो सबसे छोटा जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर है। अभी राजस्व विभाग जनसंख्या, लिंगानुपात, साक्षरता दर के आंकड़ों पर काम कर रहा है। राज्य से जुड़े नए तथ्यों को जानते हैं।
1 नवंबर 2000 में मध्यप्रदेश से विभाजित होकर छत्तीसगढ़ का गठन हुआ। जनगणना 2011 के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 2,55,45,198 है। जनसंख्या के लिहाज से यह देश का 17वां सबसे बड़ा राज्य है। इसका कुल क्षेत्रफल 1,35,192 वर्ग किमी है। क्षेत्रफल के लिहाज से यह देश का 9वां सबसे बड़ा राज्य है। राज्य की राजधानी रायपुर है।
फैक्ट फाइल
संभाग – 05
जिले – 33
तहसील – 235
अंतरराज्यीय
सीमावर्ती जिले – 22
11 ऐसे जिले जो दूसरे राज्य की सीमा से नहीं लगते
पहला जिला| साल 1861 में रायपुर और बिलासपुर अस्तित्व में आए। दुर्ग 1906 में बना।
33वां जिला| 2022 में 33वां जिला सक्ती बना, जो जांजगीर चांपा से अलग होकर बना।



