CG TET 2022: छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (Vyapam) की ओर से छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 (Chhattisgarh Teacher Eligibility Test 2022) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 23 अगस्त से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 6 सितंबर रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन में 7 सितंबर से 9 सितंबर तक त्रुटि सुधार कर सकते है
CG TET 2022: इसके लिए 12 सितंबर को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। वहीं 18 सितंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन प्रतियोगी परीक्षाओं में छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को परीक्षा फीस नहीं देनी होगी। इसके लिए 28 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vypam.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं अधिक जानकारी के लिए भी इस पर जाकर अवलोकन कर सकते है।
क्यों होती है TET परीक्षा?
छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET-2022) शिक्षक की पात्रता के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी स्कूलों में पढ़ा सकते है। साथ ही शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए भी इसकी मान्यता होती है।
