बिलासपुर चकरभाठा में ग्रामीणों ने 33 किलो गोमांस के साथ दो लोगों को पकड़कर गांव वालों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों के कपड़े उतरवाकर गांव में जुलूस निकाल दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। चकरभाटा के अमित दीक्षित ने बताया कि गोमांस परिवहन की सूचना कई बार पुलिस अधिकारियों को दी गई। इसके अलावा गांव के लोगों ने भी युवकों को समझाइश दी। इसके बाद भी गोमांस परिवहन थम नहीं रहा। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने गोमांस काटने वालों को पकड़कर जुलुस निकाल दिया।
ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह दोनों युवक को गोमांस काटते पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पहले उनकी जुलूस निकाली। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर युवकों को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
