भिलाई के चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां ICU में भर्ती एक मरीज के मुंह पर लाल चींटियों का झुंड देखने को मिला। परिजनों ने मरीज को इस हाल में देखा, उसके बाद ये पूरा मामला सामने आया है।मामले की शिकायत मिलने पर CMHO ने जांच टीम गठित की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. आरके खंडेलवाल और तहसीलदार पूरी टीम के साथ चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल जांच के लिए पहुंचे थे।
आईसीयू में गंभीर किस्म के मरीजों को भर्ती किया जाता है। ऐसे में यहां बैक्टीरियल इंफेक्शन तक नहीं होना चाहिए। चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल प्रबंधन आईसीयू को पूरी तरह से हाईजीन होने का दावा करता है। ऐसे में मरीज के मुंह पर इस तरह चीटिंयों का झुंड होना बड़ी लापरवाही को दिखाता है। वह जांच के बाद रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इसकी रिपोर्ट सीएमएचओ और कलेक्टर को दी जाएगी। इसके बाद इसमें नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
