बिहार में खौफनाक मंजर देख कांप उठा कलेजा ,नेशनल हाईवे पर दो बाइक सवार 30 किमी तक फायरिंग करते रहे, जो सामने आया उसपर गोली चला दी। इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं कम से कम 11 लोग घायल हो गए जिनमें 3 की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। इस मामले में 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए हैं।
मामला पटना बेगूसराय हाईवे NH 28 की है। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्धों की पहचान की गई है। बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस ने 2 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है उनके पास से कई पिस्टल और कारतूस बरामद भी किए गए हैं। इस घटना के बाद विपक्षी भाजपा ने बेगूसराय बंद का आह्वान किया है।
बेगूसराय पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एक जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों अपराधियों की तस्वीर कैद हो गई है। वे एक बाइक पर सवार थे। पुलिस इस आधार पर दोनों की तलाश में जुटी है। बेगूसराय जिले में चारों ओर नाकाबंदी कर दी गई है। पटना समेत पड़ोसी जिलों में भी अलर्ट जारी हुआ है। जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।
वहीँ, इस मामले में बिहार के बेगूसराय में फायरिंग मामले में बिहार सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। हालांकि दोनों बदमाश अब भी फरार हैं। पुलिस जगह-जगह छापे मार रही है लेकिन अपराधियों का सुराग नहीं लग रहा है।
