गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है.

जानकारी के मुताबिक मैनपुर थाना में पदस्थ एएसआई शंकर लाल सिदार ने थाना में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. ज्ञात हो कि मैनपुर थाना में एएसआई शंकर लाल सिदार उम्र 58 वर्ष 01नवंबर 2021से पदस्थ थे. और काफी मिलनसार स्वभाव के थे. पुलिस ने बताया कि एएसआई शंकर लाल सिदार गाताडिही सरसीवा बलौदा बाजार के रहने वाले थे.
फिल्हाल आत्महत्या का वजह साफ नही हुआ है।
इस घटना की मैनपुर थाना प्रभारी सुर्यकांत भारद्वाज ने पुष्टि की है. यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है.
