ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) ने सीनियर रेजीडेंट पदों पर भर्ती (AIIMS Recruitment 2022) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने एमडी,एमएस, डीएनबी क्वालीफाई किया है वे ऑफिशियल वेबसाइट aiimsguwahati.ac.in पर जाकर ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से सीनियर रेजिडेंट के 40 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2022 है।
वैकेंसी डिटेल
कुल पद- 40
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लोगों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। नीचे लिंक पर क्लिक कर भर्ती का नोटिस पढ़ लें।
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी,एमएस, डीएनबी क्वालीफाई करना आवश्यक होगा।
सिलेक्शन प्रोसेस
जो भी उम्मीदवार सीनियर रेजीडेंट पदों पर चयनित होना चाहते हैं उन्हें दो चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी और सफल उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू में भाग लेने का मौका दिया जाएगा।
सैलरी
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 67,700 रुपये सैलरी के रूप में दी जाएगी।
कहां करना होगा आवेदन?
उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म डाउनलोड कर लें और फॉर्म भर कर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एम्स, कामरूप, असम – 781101 पर भेजना होगा।
एप्लीकेशन फीस
आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 1500 रुपये देने होंगे। वहीं एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1200 रुपये फीस देनी होगी।
