अमित बघेल का बयान –
महाराजा अग्रसेन भारतीय समाज में त्याग, सेवा और समानता के प्रतीक हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ में उनका क्या योगदान था..?
छत्तीसगढ़ में उनकी मूर्ति क्यों …?
क्या छत्तीसगढ़ में देवी देवता या महान पुरुष नहीं है..?
छत्तीसगढ़ में जब छत्तीसगढ़ महतरी की मूर्ति टूटी तो कहां गए थे सभी समाज..?
अमित बघेल के बयान के बाद अग्रवाल समाज में बढ़ा आक्रोश, जोहर पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ FIR दर्ज..
रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा महाराजा अग्रसेन, भगवान झूलेलाल और राष्ट्रनायकों के प्रति की गई टिप्पणी को लेकर प्रदेशभर में अग्रवाल समाज में भारी आक्रोश है।

इस बयान के विरोध में रायपुर में आज अग्रवाल समाज के सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे और कोतवाली थाना का घेराव कर पुलिस अधिकारियों से कठोर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर अमित बघेल के खिलाफ धारा 299 बीएनएस 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा सुबह से लगातार टेलीफ़ोनिक माध्यम से विरोध दर्ज करवाया जा रहा है और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
इस बयान का विरोध रायगढ़, अंबिकापुर, सरगुजा, सराईपाली सहित प्रदेश के सभी जिलों में किया जा रहा है, जहां समाजजन स्थानीय थानों का घेराव कर FIR दर्ज करवाने और न्यायिक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
वहीं योगी अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन केवल अग्रवाल समाज के ही नहीं, बल्कि समस्त भारतीय समाज में त्याग, सेवा और समानता के प्रतीक हैं।
मीडिया प्रभारी उदित अग्रवाल जी ने बताया कि ज्ञापन कार्यक्रम में समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें महामंत्री मनमोहन अग्रवाल, उपाध्यक्ष रिवल्लभ अग्रवाल, सभा संगठन मंत्री योगी अग्रवाल, सलाहकार सतपाल जैन, कैलाश मुरारका, सुभाष अग्रवाल, युवा मंडल अध्यक्ष सी.एस. सौरभ अग्रवाल, संगठन मंत्री सौरभ अग्रवाल, सलाहकार नितिन अग्रवाल, पार्षद आनंद अग्रवाल, एडवोकेट विपिन अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, सतपाल जैन, प्रदीप अग्रवाल, प्रेमचंद अग्रवाल, अविचल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, कमल गुप्ता, विनोद अग्रवाल, पवन अग्रवाल, महेश अग्रवाल विकास सिंघल आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
प्रदेश अध्यक्ष किशन अग्रवाल ने कहा कि समाज का यह विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि समाज की गरिमा और परंपरा की रक्षा के लिए है। अग्रवाल समाज सदा से राष्ट्र निर्माण, सेवा कार्य और सामाजिक सद्भाव के लिए समर्पित रहा है। यदि भविष्य में इस प्रकार के अमर्यादित बयान पुनः दिए जाते हैं, तो समाज प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए तैयार रहेगा।
रायपुर। राज्योत्सव से ठीक पहले राजधानी में तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी चौक स्थित राम मंदिर के पास लगी छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने देर रात खंडित कर दिया। रविवार सुबह मूर्ति का सिर टूटा हुआ देखकर छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल का गुस्सा साफ देखने को मिला। घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। संगठन के सदस्यों ने इसे छत्तीसगढ़ की अस्मिता और संस्कृति पर हमला बताते हुए नारेबाजी की।
इस दौरान क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल सहित कई कार्यकर्ता शामिल हैं। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान 31 अक्टूबर 2025 को। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा आयोजित।

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान और एक प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ के विरोध में 31 अक्टूबर को रायपुर शहर बंद का आह्वान किया है। इस बंद के दौरान दुकानें, बाजार, स्कूल और कॉलेज बंद रखने का प्रयास किया जाएगा।

