छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी में भर्ती का सिलसिला जारी है। सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण अधिकारी के 366 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। उम्मीदवार 8 मई को सुबह 10 बजे से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। व्यापमं के माध्यम से यह भर्ती होगी। आवेदन करने के लिए विस्तृत नियम एवं निर्देश व्यापमं की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन के अनुसार
- इंफारमेंशन एंड कम्युनिकेशन टेक्रॉलाजी सिस्टम मेंटेनेंस के 01
- इलेक्ट्रिशियन के 51
- कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के 86
- कारपेंटर के 02
- टर्नर के 06
- ड्राईवर कम मैकेनिक के 06
- ड्राफ्ट्समेन के 01
- फिटर के 48
- मशीनिष्ट के 04
- मशीनिष्ट ग्राइंडर के 01
- मेसन के 01
- मैकेनिक ट्रैक्टर के 02
- मैकेनिक डीजल के 32
- मैकेनिक एम्लायबिलिटी स्किल के 03 को मिलाकर 366 पदों पर भर्ती की जानी है।
सहायक संचालकों के पद पर 43 नियुक्तियां
इसी तरह आईटीआई के प्राचार्य 1 के एक और प्राचार्य वर्ग 2
प्लेसमेंट अधिकारी, सहायक संचालक तकनीकी के 43 पदों पर नियुक्ति किए गए हैं। इनमें दिनेश साहू कटेकल्याण, नवीन वर्मा दुर्ग कोंदल, नरेंद्र मिश्रा विश्रामपुरी, दीपक पटेल कुंआकोंडा, विवेक सिंह भोपालपट्टनम, राकेश यादव बानपुरी, आशा वर्मा गरियाबंद, योगेश वर्मा बड़े राजपुर, अभिलाष नंदे उसूर, कुसुम साहू दल्लीराजहरा, नवीन देवांगन नगरनार, अजय राजपूत फरसगांव, खोमन दास सुकमा, भूषण साहू कांसाबेल में नियुक्त किया गया है। ये तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि में रहेंगे।
